Advertisements
Spread the love

श्रीमद् भागवत गीता सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन

सरायकेलाः विगत 26 मार्च से चल रहे साप्ताहिक श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को विधि विधान एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ. सरायकेला के सिंचाई कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सप्ताहिक श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का विधि विधान के साथ समापन किया गया. उक्त ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस पर वृंदावन से पधारे अनूपानंद जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता का बखान किया। इस मौके पर भव्य झांकी भी निकाली गई. भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर सभी भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया.

Advertisements


यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया गया. जिसने सभी भक्तों को बैठा कर प्रसाद वितरण किया गया. प्रसाद वितरण के पश्चात सभी भक्तों ने वृंदावन से पधारे कथावाचक श्रद्धेय अनूपानंद जी महाराज को विदाई दिया.

You missed