Advertisements

पत्रकार शिवचरण महतो के पिता का निधन, उपप्रमुख विनय ने
जताया शोक…
सरायकेला। राजनगर के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार शिवचरण महतो के पिता भरतचंद्र महतो का सोमवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भरतचंद्र महतो ने गम्हरिया प्रखंड के सतबोहनी में उनकी बेटी के घर अंतिम सांसे ली।
Advertisements

उनका पैतृक घर राजनगर के गेंगेरुली में है। शिवचरण के पिता के निधन पर उनके पत्रकार साथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। प्रखंड उपप्रमुख विनय सिंहदेव ने पत्रकार शिवचरण के पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
Related posts:

