Spread the love

चिकित्सा प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ किया रवाना….

कहा….. सही उम्र में विवाह एवं बच्चों में अंतर रखने का सलाह

देना उद्देश्य..

सरायकेला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कुल प्रजनन दर (प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या) में कमी आधुनिक गर्भनिरोधों साधनों की उपयोग को बढ़ाने गर्भनिरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता को बढाने के लिए”मिशन परिवार विकास अभियान 2022″ शुरुआत की गई है।

Advertisements
Advertisements

वहीं कुचाई प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ शिवचरण हांसदा ने”मिशन परिवार विकास अभियान 2022″ के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डॉ हांसदा ने कहा कि इस रथ का मुख्य उद्देश्य गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देना। तथा लोगों को इसके लिए प्रेरित करना। साथ ही सही उम्र में विवाह एवं बच्चों में अंतर रखने हेतु सलाह देना है। प्रत्येक गांव में सहिया ANM द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं बंध्याकरण एवं नसबंदी के लाभार्थियों को अस्पताल भेजकर ऑपरेशन के लिए प्रेरित करना आदि जैसे विभिन्न संबंध पर “मिशन परिवार विकास अभियान 2022” रथ के माध्यम से आगामी 10 मई तक गांव की महिला पुरुष को विशेष जागरूकता कर जानकारी देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ शिवचरण हांसदा,डॉ सुशील कुमार महतो,डॉ हरिपद हेमरम, सुशांत कुमार पाल,ANM सिलवंती केराई,निरजूला कुमारी, शीला कुमारी,सुरेश चंद्र मुंडा, स्वरूप भोल,सनोज महतो,आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed