Spread the love

सांसद प्रतिनिधि स्व जोड़ो प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक

गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा…

जोड़ो प्रधान का आकस्मिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति: मधु कोड़ा..

सांसद प्रतिनिधि के रूप में स्वर्गीय जोडो प्रधान का रहा अतुलनीय योगदान: गीता कोड़ा..

सरायकेला। सांसद प्रतिनिधि जोडो प्रधान के आकस्मिक निधन की सुचना मिलने पर रविवार को सांसद गीता कोडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा स्व जोडो प्रधान के पैतृक ग्राम गम्हरिया प्रखंड के नवागाव स्थित हरदोला टोला पहुंचे।

Advertisements
Advertisements

जहां शोक संतृप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि जोड़ों प्रधान कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही रहे। लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है। एवं हरसंभव सहायता करने को तत्पर है। सांसद गीता कोड़ा ने भी अपनी ओर से दुख प्रकट करते हुए कहा कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में 3 वर्षों के अल्पकाल में इनका योगदान बहुमूल्य है।

जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। इस दुख की घड़ी में हम इनके परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, अनिल सोरेन, गोविंद कैवर्त, पीके मिश्रा, मुकेश मुन्दुईया, रविदास चाकी, साजिद अंसारी, राज बागची, पप्पू ओझा, त्रिशानु राय एवं दिकू सवाईंया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed