Advertisements

लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगाने जनसंपर्क कर रही हैं
निवर्तमान जिप अध्यक्षा शकुंतला महाली…..
सरायकेला। निवर्तमान जिला परिषद सदस्य एवं अध्यक्षा शकुंतला महाली अपनी पुरानी कार्यों को सामने लाते हुए अभी से ही जनसंपर्क प्रारंभ कर दी है। उन्होंने अपने साथ पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान पुराने लोगों से बातचीत की और उन्हें पूर्व की तरह विकास की योजनाओं लाभान्वित करने का आश्वासन दिया।
सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर गोविंदपुर पठानमारा एवं नुआगांव आदी पंचायत क्षेत्र का भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान बहुत सारे योजनाएं हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है, ऐसे सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि वह किसी भी समस्या के लिए उन्हें पहले की तरह संपर्क कर सकते हैं वह सदैव लोगों के बीच ही रहती हैं।
