Advertisements

पद्मश्री प्रफुल्ल कर के निधन पर सरायकेला में शोक की लहर…..
सरायकेला। ओडिशा के प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार एवं लेखक पद्मश्री प्रफुल्ल कर का निधन होने से स्थानीय कलाकार शोकाकुल हैं। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार साहू ने कहा है कि पद्मश्री प्रफुल्ल कर के निधन से कलाकारों को अपूरणीय क्षति हुई है। उड़ीसा में जन्मे वे एक देश के महान कलाकार थे। जिन्होंने गीतकार, संगीतकार एवं लेखक अलग अलग भूमिका में रहकर अपनी पहचान बनाई है। विजय कुमार साहू ने उनके शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
Advertisements


