Spread the love

पंचायत चुनाव को लेकर मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया

प्रशिक्षण; मास्टर प्रशिक्षकों ने सीखे मतपेटी से चुनाव कराने के

तरीके……

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त सूबोध कुमार द्वारा जिला समाहरणालय के सभागार में पंचायत चुनाव को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। ये मास्टर ट्रेनर आगामी दिनों में पीठासीन अधिकारी व मतदान दलों को प्रशिक्षण देंगे।

Advertisements
Advertisements

प्रशिक्षण के दौरान अपर उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षकों को बताया गया कि चुनाव के दौरान एक छोटी सी गलती या चूक या विधि नियमों के गलत प्रयोग या मशीन के विभिन्न कार्यो का अपर्याप्त ज्ञान मतदान केंद्र पर होने वाले मतदान को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर बेहद संजीदगी के साथ प्रशिक्षण लें। क्योकि वे ही बतौर मास्टर ट्रेनर अन्य पोलिंग पसर्नल्स को निर्वाचन की ट्रेनिंग देगें। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटी के फुल आपरेशन की एक-एक जानकारियां दी गई।

उन्हें बारीकियों से अवगत कराया गया। इसके अलावे प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को सभी सवालों के जवाब भी प्रशिक्षकों द्वारा दिये गये। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी के द्वारा ही किसी कार्य का बेहतर व शत प्रतिषत सम्पादन किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार द्वारा सभी को लिखित सामग्री व मतपेटी के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

ताकि पंचायत चुनाव को सरलता और सुगमता से सम्पन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला राजेंद्र प्रसाद तथा सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

You missed