10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ
शुभारंभ…..
सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वाधान 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए संस्थान के डीएलएआरसी सदस्य जलेश कवि द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
Advertisements

Advertisements

मौके पर उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए स्वरोजगार विकास के लिए सच्ची निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो, संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं सुरेंद्र महतो सहित 35 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

