अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय
द्वारा सम्मानित किए गए सफाई कर्मी एवं सफाई मित्र…..
सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नगर प्रबंधक एवं वार्ड पार्षद सुजाता महांती विकास चौधरी, गौतम नायक, सपन कामिला, सविता पटनायक, मीरा बारीक, वरुण साहू एवं अंजली राय सहित कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति में नगर पंचायत सरायकेला के सफाई मित्र, कार्यालय कर्मी एवं एमएसडब्ल्यू के सफाई मित्र को सम्मानित किया गया।


जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी सफाई कर्मी और सफाई मित्रों के माथे पर चंदन का टीका एवं चावल लगाकर उनका स्वागत किया गया। और सभी सफाई मित्र को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए सेफ्टी किट उपलब्ध कराया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर के अधिकार से संबंधित जानकारी दी गई। और भरोसा दिलाया गया कि मजदूर के हक के लिए आवाज उठाने को लेकर वे सदैव तत्पर रहेंगे।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत के सफाई मित्रों मजदूरों के सम्मान में एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने खून पसीने से विकास की गाथा गढ़ने वाले दुनिया के तमाम मजदूरों को नमन किया।
Related posts:

