
मानवाधिकार सहायता संघ के जिला चेयरमैन बने
सुमित कुमार चौधरी……
सरायकेला। सरायकेला के सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी को मानवाधिकार सहायता संघ का सरायकेला-खरसावां जिला के लिए चेयरमैन के पद पर नियुक्ति किया गया है। सुमित कुमार चौधरी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं।

इनके कार्यों को देखते हुए मानव अधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंहदेव ने बताया कि सुमित चौधरी के द्वारा लगातार विभिन्न जनसमस्याओं पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा था। और खास करके बिजली ,पानी और स्वास्थ्य संबंधित क्षेत्र के समस्याओं के समाधान हेतु सुमित कुमार चौधरी काफी सक्रिय रह रहे हैं।
इनके जन समस्याओं का समाधान कार्य में रुचि रखने के कारण संगठन द्वारा इनको सरायकेला खरसावां जिला चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। चेयरमैन पद पर नियुक्ति होने पर सुमित कुमार चौधरी ने मानव अधिकार सहायता संघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंहदेव का आभार व्यक्त किया। और संगठन हित में जनसमस्याओं का समाधान करते रहने की बात कही।

