Advertisements
Spread the love

बड़ाबाम्बों निवासी 40 वर्षीय बाइक सवार युवक सरायकेला के दुगनी में हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, अस्पताल में जारी है इलाज….

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार 40 वर्षीय युवक अजय हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं रोड एंबुलेंस के मदद से आनन-फानन में घायल व्यक्ति को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisements

घटना की मिली जानकारी के अनुसार अजय अपने स्प्लेंडर प्लस बाइक से टाटा की ओर से सरायकेला होते हुए अपने घर बड़ाबाम्बो के कंजडीह गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुगनी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे अजय बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़े व बुरी तरह से घायल हो गए। फ़िलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं। घटना रविवार सुबह 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।