Advertisements

जमशेदपुर में एक बच्चे की करैत सांप के काटने से हुई मौत, मां के साथ पलंग पर सो रहा था छह साल का बच्चा…

 

(जमशेदपुर, योगेश पाण्डे)- जमशेदपुर थाना क्षेत्र की जोडी सब पंचायत में एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई । काशीडंगा निवासी राजेश कलिंदी के छह साल का बेटा गौतम अपनी मां औऱ भाई के साथ पलंग पर सोया हुआ था। तब ही जहरीले करैत सांप ने उसके दाहीने हाथ में काट लिया । सांप के काटने के बाद उसे बेहोशी की हालत में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया । लेकिन, हालात काफी खराब होने के चलते डॉक्टरों ने टीएमएच रेफर कर दिया , जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई ।   जोड़ी सब पंचायत में सांप काटने गया दूसरी घटना सामने आई है ।  15 दिन पहले चूड़िया गांव के हीरालाल महतो के 17 साल के पुत्र् विशाल को भी बिस्तर पर सोते हुए सांप काट लिया था । जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

 

You missed