Advertisements
Spread the love

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कुचाई

प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन; वीरेंद्र

कुमार तिवारी बने संरक्षक, दीनबंधु सिंह

पात्र अध्यक्ष….

सरायकेला। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कुचाई प्रखंड इकाई का पुनर्गठन प्रखंड संसाधन केंद्र कुचाई में प्रखंड के सभी क्षेत्रों से लगभग 100 शिक्षकों की उपस्थित में सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक आनंद माझी एवं चुनाव पदाधिकारी श्रवण कुमार सिन्हा के देखरेख में कुचाई प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न हुआ।

Advertisements

इस अवसर पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मानिक हाँसदा, उपाध्यक्ष अजीत गोराई, जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रखंड के पदाधिकारी को चुना गया। जिसके तहत संरक्षक वीरेंद्र कुमार तिवारी, अध्यक्ष दीनबंधु सिंह पात्र, उपाध्यक्ष विजय कुमार सोय एवं अंजलि महतो, सचिव सुधाकर ठाकुर, सह सचिव देवी दयाल सिंह मुंडा एवं यदुनाथ सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष सुशांत कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार प्रधान, मीडिया प्रभारी प्रिंट चमर सिंह मुंडा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी खीरेंद्र मुर्मू, सलाहकार राम हो एवं विनोद कुमार सिंह को बनाया गया।

जिला पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित संगठन के पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन का इतिहास एवं दायित्व तथा संगठन के द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से अजीत गोराई के द्वारा बताया गया एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अमित कुमार महतो के द्वारा संगठन के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई एवं उन्होंने विश्वास जताया कि नई कमेटी शिक्षकों की हर समस्याओं का समाधान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। जिला अध्यक्ष के द्वारा नई कमेटी को बधाई दी गई एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को समर्पण भावना से काम करके शिक्षा और शिक्षक हित को आगे बढ़ाने को बताया गया। प्रखंड कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

You missed