Advertisements
Spread the love

प्राथमिक विद्यालय हुडांगदा के

विद्यालय प्रबंधन समिति का किया

गया पुनर्गठन….

सरायकेला… सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हुड़ांगदा स्थित प्राथमिक विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर संकुल साधन सेवी संचिता महतो बतौर पर्यवेक्षक आम अभिभावक सभा में उपस्थित रही। जिसमें सर्वसम्मति से पिंकी गोडसोरा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और सिंगल सिंह तापे को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सनातन सरदार पदेन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव मनोनीत किए गए। इसके अलावा 10 अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया। मौके पर संकुल साधन सेवी संचिता महतो ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्य एवं पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं अधिकारों का बोध कराया।

Advertisements

You missed