Advertisements
Spread the love

कलाकार सौरभ प्रामाणिक को मिला कोलकाता में सम्मान,

ICCR आर्ट गैलेरी से मिला कलाकार सौरभ प्रामाणिक को

सम्मान….

सरायकेला Sanjay । कोलकाता स्थित होचीमिन्ह सारनी , ICCR आर्ट गैलरी पर स्कारलेट इंडिया की ओर से आयोजित दुर्गा अड्डा आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें चांडिल प्रखंड के चैनपुर निवासी कलाकार सौरभ प्रामाणिक और गोलमुरी से कलाकार देबाब्रत बैनर्जी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

उक्त वर्कशॉप 25 सितंबर को महालया के दिन रखा गया था। अलग अलग राज्य के साथ विदेशों से कलाकारों ने दुर्गा अड्डा वर्कशॉप में अपने कल्पना के रंग भरे। इस दुर्गा अड्डा आर्ट वर्कशॉप के ऑर्गेनाइजर समीर चन्द्र के द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि इसके अलावे कई अन्य आर्ट वर्कशॉप में कलाकार सौरभ प्रामाणिक को सम्मानित किया गया है। और काफी प्रतियोगिताएं जीत चुके है। कलाकार सौरभ प्रामाणिक जमशेपुर में स्तिथ टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट्स में फाइन आर्ट्स की पढ़ाई पूरी करके फिलहाल अभी श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में BFA ( बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स ) की पढ़ाई कर रहे है।