Advertisements

जिप अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर आपकी योजना आपकी
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के प्रखंड स्तरीय शिविर का
किया उद्घाटन…

सरायकेला Sanjay । जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के प्रखंड स्तरीय शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड की जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ एवं सरल कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो की उपस्थिति में शिविर में लाभुकों के बीच योजनाओं के लाभ का वितरण किया गया।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला:खुशखबरी: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तकरीबन 30 करोड़ की लागत संवरेगा जिले का राजखरसावां स...
Chandil News : चाण्डिल बॉध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने पूर्नवास निति के ...
Saraikela News : समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर...

