Spread the love

बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक….

 

सरायकेला Sanjay : संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांड्रा में बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पूरी संविधान की जानकारी दी। कहा कि संविधान में मौलिक अधिकार व कर्तव्य दिया गया है जिसकी जानकारी जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। मौके पर शिक्षक सरोज कुमार आचार्य, संतोषी महतो, सुरेश महतो, शंकर महतो व मनोज कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed