Advertisements

एमडीए उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को खिलाई गई
फाइलेरिया से बचाव की दवाई…
सरायकेला Sanjay । सरायकेला नगर क्षेत्र के गुड़ियाडीह स्थित बाल ज्ञान केंद्र आवासीय विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमडीए उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाई उपलब्ध कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिमन्यु के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरायकेला प्रखंड के सभी विद्यालयों में कैंप लगाकर बच्चों को फाइलेरिया से बचने के लिए दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में विभाग द्वारा गुरुवार को बाल विकास शिक्षा निकेतन विद्यालय में शिविर लगाई जाएगी।
Advertisements

Related posts:

