Advertisements

गम्हरिया स्थित टाटा ग्रोथ शॉप में 43 साल सेवा देने के बाद गम्हरिया गायत्री नगर निवासी
प्रमोद कुमार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने पर प्रमोद कुमार के परिजन
शुभचिंतकों ने टीजीएस गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत और
अभिनंदन किया।
गम्हरिया (जगबंधु महतो ) सेवानिवृत्त होने पर प्रमोद कुमार ने बताया कि 1979 महज 16 वर्ष की आयु में ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में टीजीएस कंपनी से जुड़े और निरंतर सेवा करते रहे। इन 43 साल में इन्होंने जेआरडी टाटा को अपना आदर्श मानते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ नौकरी की। जिसका नतीजा रहा कि कंपनी ने उन्हें मुकाम और मान सम्मान दिया। आज नौकरी के बदौलत इनका परिवार भरा पूरा है। सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य पर अभिनंदन समारोह में इन्होंने कंपनी के तमाम अधिकारी और कर्मियों के प्रति आभार भी जताया. मौके पर गुड्डू सिंह, अरुण पाठक, राजेश झा ,कुंदन कुमार, पवन धानुका समेत परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचा...
डीएफओ से मुलाकात कर पद्मश्री जमुना टुडू ने सौंपा ज्ञापन, साल पेड़ कटाई के लिए संवेदक के खिलाफ कार्रव...
RAJNAGAR NEWS : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से विदरी में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर। सांसद प्रतिनिधियों ...

