Advertisements

कांड्रा लखना सिंह घाटी के ढलान पे सड़क के किनारे कोको
कोला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा…
गम्हरिया (जगबंधु महतो) सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अन्तर्गत रांची से आ रही सॉफ्ट ड्रिंक कोको कोला लदा ट्रक संख्या JH02N 4291 अचानक ही लखना सिंह घाटी के ढलान के समीप अनियंत्रित हो गया और पलट गया। वही ट्रक पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार रांची से कांड्रा होते हुए ट्रक आदित्यर जा रही थी।जैसे ही लखना सिंह घाटी समीप पहुँची ।घाटी पे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए लखना सिंह घाटी के सड़क समीप पलट गयी। वहीं जेआरडीसीएल द्वारा बनाए गए रेलिंग के कारण ही ट्रक बाल-बाल घाटी में गिरने से बच गई । गनीमत रही कि रेलिंग के कारण ट्रक घाटी के नीचे नहीं गिरी वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस दुर्घटना में किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Advertisements

Related posts:
Ranchi : थाना,अंचलों में जमीन दलाल दिखे और जमीन विवाद में हुई हत्या तो थानेदार होंगे सस्पेंड और अंच...
Saraikela : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की हुई बैठक; वार्षिक समारोह 4 को मनाने का ...
चाकुलिया: चालुनिया पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर सुशांत महतो को ग्राम प्रधान पद पर किया गया चयन, ...

