Spread the love

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रखंड

प्रभारियों के नामों की घोषणा की…

सरायकेला Sanjay । आगामी 26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुरू किए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रखंड प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे ने इसे लेकर प्रखंड प्रभारियों की सूची झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी हैं।

Advertisements
Advertisements

जिसके तहत कुकड़ु प्रखंड के लिए प्रभारी दल गोविंद सिंह मुंडा एवं सह प्रभारी लाल मोहन महतो, नीमडीह प्रखंड के लिए प्रभारी जीपा लाल सिंह मुंडा एवं सह प्रभारी राजू चौधरी, चांडिल प्रखंड के लिए प्रभारी निखिल रंजन महतो एवं सह प्रभारी रामा शंकर पांडे, ईचागढ़ प्रखंड के लिए प्रभारी माधव सिंह मानकी एवं सह प्रभारी सुकुमार गोराई, कपाली नगर के लिए प्रभारी समरेंद्र तिवारी एवं सह प्रभारी रिजवान खान, सरायकेला प्रखंड के लिए प्रभारी होनी सिंह मुंडा एवं सन प्रभारी सुनील सिंह, राजनगर प्रखंड के लिए प्रभारी गंभीर सिंह एवं सह प्रभारी खिरोद सरदार, आदित्यपुर नगर के लिए प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा एवं सह प्रभारी अकबर जिया, गम्हरिया प्रखंड के लिए प्रभारी डोमन महतो एवं सह प्रभारी जमील अशरफ बबन, कुचाई प्रखंड के लिए प्रभारी राज बागची एवं सह प्रभारी कैलाश महतो, खरसावां प्रखंड के लिए प्रभारी रविंद्र मंडल एवं सह प्रभारी ब्रजेश सिंह तथा सरायकेला नगर के लिए प्रभारी सरवर आलम एवं सह प्रभारी मनमन सिंह को बनाया गया है।

You missed