Advertisements

चौथे नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने एक गोल्ड के साथ जीते कुल 6 पदक . . .
सरायकेला: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संपन्न हुए चौथा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने 1 गोल्ड समेत कुल 6 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उक्त चैंपियनशिप में झारखंड के 14 एथलीट विभिन्न इवेंट्स में भाग लिए जिसमे कुल 6 पदक प्राप्त हुआ। पदक विजेता एथलीटों में सिकंदर महतो को 5 किमी वांकिग रेस में गोल्ड मेडल, भाला फेंक में चैताली मार्डी को रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में टुहुक महतो को रजत पदक व 200 मी दौड़ में कांस्य पदक, 400 मीटर दौड़ में शोभा मार्डी को कांस्य पदक एवं चार गुणा चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी सामड, श्वेता महतो, टुहुक महतो व शोभा मार्डी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सभी पदक विजेता एथलीटों को राज्य भर के खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Advertisements

Related posts:
Saraikela News ग्रामीणों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, पत्थर क्रशर संचालक का नहीं रहना बनीं वजह, क...
बहरागोड़ा चित्रेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी भक्तो की भीड़, लाइन लगाकर की भक्ति ने पूज...
सरायकेला:मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया प्रेरित....

