Spread the love

झारखंड से बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित…

चांडिल (विद्युत महतो) एनसीईआरटी द्वारा आयोजित गुरु तेगबहादूर के ऑनलाइन और ऑफलाइन जीवनी लेखन में पूरे झारखंड में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाली ईचागढ़ प्रखंड के जाहेरडीह के रहने वाली 10 वी की छात्रा तन्नू साहू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। चौका के दिरलौंग में समाज सेवी खगेन महतो के नेतृत्व में शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाज सेवी खगेन महतो ने कहा कि पूरे भारतवर्ष से 22 प्रतिभागियों के बीच मे हमारे ईचागढ़ से एक ही छात्रा अब्बल हुए जो गौरव की बात है। वास्तव मे हमारे ईचागढ़ उभर रहा है,चाहे पढ़ाई-लिखाई हो या खेल-कूद में हर क्षेत्र में यहां की प्रतिभा उभर कर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बिटिया रानी को बहुत बहुत शुभकामनाएं-बधाई दिया गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहारा ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री संजय सिंह , चांडिल उप प्रमुख श्री राम कृष्णा महतो, चौका बाजरा समिति के उपाध्यक्ष मिंटू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

You missed