Advertisements
Spread the love

पूर्व सिविल सर्जन के आकस्मिक निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन . . .

सरायकेला SANJAY । सरायकेला-खरसावां जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ हिमांशु शेखर बरवार के आकस्मिक निधन से जिले के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों में गहरा शोक हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में इसे लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर पूर्व सिविल सर्जन की आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ रितेश, डॉ विशाल, कर्मचारी सोना बास्के, एमटीएस प्रकाश साहू तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements