
मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित . . .
सरायकेला SANJAY
मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी समाज के प्रतिभावान छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करना बहुत अच्छी पहल है। इससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परोपकार लोगों की पहचान है। और आप जब भी जिस क्षेत्र में आगे काम करेंगे अपनी इस पहचान को भी साथ रखिएगा।
मनोज कुमार चौधरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपने उन्ही के साकार होते हैं जिनके सपनों में जान होती है; पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के प्रतिभावान छात्रों में 12वीं बोर्ड सीबीएसई की परीक्षा में 90.49% अंक हासिल करने वाली मुस्कान मित्तल, बीकॉम ऑनर्स ग्रेड ए डबल प्लस हासिल करने वाली खुशी मित्तल, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में स्कूल रैंक वन हासिल करने वाली तनीषा अग्रवाल, एमएससी न्यूट्रिशन ऑफ डाइटेटिक्स में फर्स्ट क्लास विद डिस्टिंक्शन हासिल करने वाली शैली सेक्सरिया, 12वीं बोर्ड में 97.4% अंक हासिल करने वाली रेशल अग्रवाल, एमबीबीएस कंप्लीट करने वाले डॉ सूर्यकांत चौधरी, आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में एमटेक करने वाले जयकांत चौधरी, दसवीं बोर्ड आईसीएससी की परीक्षा में 94.2% लिटिल करने वाली श्रेया सेक्सरिया एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 94% अंक हासिल करने वाली साक्षी सेक्सरिया को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेक्सरिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक राहुल अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, प्रेम अग्रवाल, शंभू नाथ अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूनम दीदी, सीताराम सेकसरिया, आनंद अग्रवाल, सविता चौधरी, अभिषेक सेक्सरिया, अनमोल सेक्सरिया, अनमोल चौधरी, अंकित अग्रवाल, यतीराज बुधिया, नितिन अग्रवाल, केशव लोहरीवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमित चौधरी सहित मारवाड़ी समाज के अन्य जन दर्जनों की संख्या में सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
