Advertisements
Spread the love

ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक; संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की होगी प्रतिनियुक्ति; ड्रोन कैमरे से रखा जायेगा निगरानी।

 

पूर्व की ऐसी घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने, वाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया पर नजर रखने के दिए गए निर्देश…

सरायकेला :संजय मिश्रा

Advertisements

 

सरायकेला। उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के संयुक्त अध्यक्षता में ईद-उल-जुहा (बक़रीद) पर्व को लेकर की गई तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक किया गया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य विभागीय पदाधिकारी ने भाग लिया।इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ से उनके–उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व/त्यौहार संपन्न कराने को लेकर संदेश देने, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं ना करने तथा प्रतिबंधित पशुओं को बलि नहीं किया जाए को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व में थाना क्षेत्रों में जहां-जहां किसी तरह की कोई सांप्रदायिक घटना हुई है या वर्तमान में किसी बात को लेकर तनाव है, संबंधित स्तर में विशेष निगरानी रखें, उन्होंने कहा कि पर्व-त्यौहार में यदि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा माहौल बिगाड़ने या किसी अन्य धर्म जाति के विरुद्ध टीका-टिप्पणी करते हैं तो उन पर सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारी नमाज़ स्थल एवं कुर्बानी तथा अन्य कार्यक्रमों में सौहार्द बना रहें इसे सभी सुनिश्चित करेंगे। सभी मस्जिदों के सचिवों से संपर्क में रहेंगे। जरूरतनुसार पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त करेंगे, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग भी करेंगे। साइबर सेल को वाट्सएप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने, उनकी निगरानी का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपनी नेटवर्किंग मज़बूत रखने और संवेदनशील इलाकों के सूचना तंत्र को सक्रिय करने को कहा। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी संपर्क में रहने और आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे से निगरानी करना सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी एक टीम की तरह काम करेंगे। वही सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार से त्यौहार में खलल उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहेंगे। किसी भी तरह की सूचना को तुरंत साझा करेंगे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?