जिले के नव पदस्थापित एस.पी. डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर ।अपराध मुक्त जिला पहली प्राथमिकता।कहा -पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर है।क्षेत्र में शांति और भाईचारे का दिया संदेश।
राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- सरायकेला जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने पद ग्रहण क बाद पहली बार शनिवार को राजनगर थाना पहुँचे।जहाँ थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं पुलिसकर्मियों से वर्तमान विधि व्यवस्था से अवगत हुए। इस दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा :क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ,दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए दोषी पक्ष पर उचित करवाई की जायेगी।अथार्त मेरे कार्यकाल में दोषी छूटेंगे नही,निर्दोष रूठेंगे नही।साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्व त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आपकी सेवा में हर कदम आपके साथ खड़ी है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS: हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का हवाला देकर भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली; भाजपा नेता ...
"रतिलाल महतो का संघर्ष आज भी प्रासंगिक, मजदूरों, विस्थापितों और मूलवासियों के अधिकारों के लिए फिर आं...
Saraikela : जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज,अवैध शराब भट्टी को तोड़ा गया तथा 2500 लीटर महुआ जा...

