Advertisements

जमशेदपुर परसुडीह कीताडीह के तालाब में मिली युवक की लाश, तीन दिनों से था गायब, सनसनी, मौके पर परसुडीह पुलिस पहुंची…
जमशेदपुर:नविन प्रधान
Advertisements

Advertisements

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मुई गुट्टू तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरता हुए मिला। तालाब में रोजाना की तरह काम काजी महिलाएं पहुंची तो उन्होंने शव को देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कीताडीह gl चर्च के पास रहने वाले छुटनू मंडल (35) वर्षीय युवक के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पाकर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे। शव देखकर रोने बिलखने लगे।इधर, परसुडीह पुलिस भी घटनास्थल आ पहुंची।शव को तालाब से निकालने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। जानकारी मिली है कि युवक तीन दिनों से घर से गायब था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी और कुछ काम धंधा भी नहीं करता था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

