Spread the love

राजनगर प्रखंड के प्रकाश महतो झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मनोनीत।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड के जोनबानी पंचायत अंतर्गत आमलातोला निवासी प्रकाश महतो को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सह संयोजक (सोशल मीडिया)मनोनीत किया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस सह संयोजक बनाये जाने पर प्रकाश महतो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पुर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लवारु, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी मानु जैन, युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेष नारायण ओझा, झारखंड प्रभारी ( सोशल मीडिया) विवेक चौबे, प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राय, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के प्रति अभार प्रकट किया।
श्री महतो ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा. उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस की भागीदारी प्रबल होने की बात कही है।

Advertisements

You missed