Advertisements

नृपराज राजकीय जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में स्कूली बच्चों ने होममेड राखी से मनाया रक्षाबंधन उत्सव…
सरायकेला:संजय मिश्रा
सरायकेला। नृपराज राजकीय जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सरायकेला में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य आयोजन के साथ संस्कारों सहित रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य वासुदेव राम की देखरेख में मनाए गए उक्त रक्षाबंधन उत्सव में विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई होममेड विशुद्ध स्वदेशी राखी अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर बांधी। और उन्हें तिलक कर आरती उतारते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना कर उनसे ताउम्र अपनी रक्षा का वचन लिया।
मौके पर सहपाठी भाइयों ने भी रक्षाबंधन के पवित्र धर्म को निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन उत्सव की शुभकामनाएं और आशीर्वचन दिए।
