Advertisements
Spread the love

दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट समर्पण, विधायक प्रतिनिधि ने किया पुरस्कार वितरण….

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुण्डा पंचायत के साड़पुरा गांव में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती ने फाइनल मैच का खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया.

साथ ही विजेता हुए आरबीएस स्पोर्टिंग चाकुलिया को 5500 रुपए एवं उपविजेता टीम माटियाबांधी इलेवन को 3500 रुपए देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम बास्के, उज्ज्वल महतो, प्रसनजीत नायेक, गौतम शर्मा, अभिलाष पट्टनायेक, पिन्टू महतो, आदि उपस्थित थे.