Advertisements
Spread the love

सशस्त्र सीमा बल ने किया फुटबॉल सामग्री का वितरण…

राँची: अर्जुन कुमार , अनगड़ा  26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, राँची की समवाय डोंगीडीह में आज दिनांक 23.02.24 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत “मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट” का समापन मुख्य अतिथि श्री एस.डी. शेरखाने (कमांडेंट) द्वारा किया गया | इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डोंगीदिह और चोग्गागुट्टू टीम के बिच खेला गया| जिसमें डोंगीदिह की टीम 4-3 से मुकाबला जीतकर “मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट” की चैंपियन टीम बनी| इस टूर्नामेंट में डोंगीदिह के आसपास के विभिन्न गाँवों से 08 टीमों का चयन किया गया था|

मुख्य अथिति महोदय ने कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाडियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई किया । मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया तथा फुटबॉल की सामग्री का वितरण किया गया |

अंत में महोदय ने सभी खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा की, खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है| सभी खिलाडियों को राज्यस्तरीय एवं आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए शुभकामनाए दी|

You missed