Advertisements
Spread the love

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के हुए असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। बीरबांस पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय दुर्गा नायक के बीते दिनों हुए असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनके आवास पर पहुंचे। जहां स्वर्गीय दुर्गा नायक के परिजनों से मिलते हुए उनका हाल जाना और ढांढस बंधाए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल साथ रहे।

इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोलाबीरा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पद्मश्री छुटनी महतो सहित विद्याधर पंडा, लव किशोर महतो, गणेश टुडू, बुद्धेश्वर कुंभकार, निमाई तंतुबाई लालू सोरेन एवं घनश्याम हांसदा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल द्वारा शुक्रवार से ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी के तत्वावधान शुरू होने जा रहे अंडर 14 के फुटबॉल कोचिंग सहित मंदिर के उद्घाटन और भागवत कथा के आयोजन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

You missed