SARAIKELA : सरायकेला में सज धज कर तैयार हुआ होली का बाजार; बच्चों को लुभा रही है मनभावन पिचकारी . . . 

Advertisements
Spread the love

सरायकेला में सज धज कर तैयार हुआ होली का बाजार; बच्चों को लुभा रही है मनभावन पिचकारी . . .

  • सरायकेला : SANJAY

सरायकेला-खरसावां जिले में होली को लेकर रंगों व गुलाल का बाजार सज कर तैयार है। बच्चे, महिलाएं रंगों व गुलाल की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। होली की खरीदारी के लिए बाजार में काफी भीड़ देखी जा रही है। शहर से लेकर गांव में भी होली को लेकर खरीदारी की जा रही है। इस वर्ष नए नए तरीकों की पिचकारियां बाजार में देखने को मिल रही है। जो बच्चों को लुभा रही है। इलेक्ट्रिक गन और बम की भी बिक्री बाजार में हो रही है लेकिन यह गन व बमों से रंग निकलेगा और एक-दूसरों को रंगों से सराबोर कर देंगे। रंग गुलाल की खरीदारी के दौरान लोगों के अन्दर जागरुकता भी देखी जा रही है। लोग साधारण और केमिकल युक्त गुलाल की जगह पर बिना केमिकल का नेचुरल गुलाल खरीदना पसंद कर रहे हैं। बाजार में प्राकृतिक रंगों की भरमार है। प्रत्येक तरह के रंग बाजार में उपलब्ध हैं जो त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचायेगा।
—-

 

टैंक वाली पिचकारी लुभा रही बच्चों को:-
बाजार में टैंक पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, बंदूक पिचकारी की फरमार है। बच्चे अपने पसंद के हिसाब से पिचकारी खरीद रहे हैं। ज्यादातर बच्चे टैंक वाली पिचकारी को लेना पसंद कर रहे हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 80 रुपये से 300 रुपये, टैंक वाली पिचकारी 200 से 500 रुपये, बंदूक वाली पिचकारी, 150 से 250 रुपये बाजार में बिक रही है। 80 से 150 रुपये में सौ गुब्बारे में बिक रहे हैं। इलेक्ट्रिक गन भी बाजार में बिक रही है। इसे चार्ज करना पड़ता है। इसके साथ ही बाजार में इस बार योगी मुखौटा, मोदी मुखौटा के साथ साथ कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मोटू पतलू, डोरेमान सहित अलग अलग तरह के मुखौटों को बच्चें खूब पसंद कर रहे हैं।

 

दिल्ली व कोलकाता के माल बिक रहा सरायकेला में सरायकेला के विक्रेता दुखू ने बताया कि होली का सारा सामान दिल्ली व कोलकाता से आता है। जहां सस्ते दर पर होली के रंग अबीर गुलाल व पिचकारियां मिल जाती है। होली के रंग, पिचकारी, मुखौटे, बैलून, बंदूक से लेकर सभी सामान वहीं का है। उन्होंने बताया कि इस पर लोगों को रुझान हर्बल रंगों की ओर ज्यादा है। होली को लेकर होली स्पेशल ड्रेस की भी खरीदारी बाजार में हो रही है।

You missed