Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया शरबत और शीतल पेय का वितरण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। श्री राम नवमी पूजन उत्सव के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा की ओर से भक्तों के बीच शरबत एवं शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष नीतीश चौधरी उर्फ हनी, आकाश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अनमोल सेक्सरिया, गौरव चौधरी, नितिन अग्रवाल, साकेत सेक्सरिया, अंकित अग्रवाल, रौनक बुधिया, शुभम अग्रवाल, केशव लोहरीवाल एवं केशव चौधरी द्वारा इस अवसर पर स्टॉल लगाकर तकरीबन 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया।

You missed