Advertisements
Spread the love

विवाहिता ने की आत्महत्या; मायके पक्ष ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला . . .

सरायकेला : SANJAY

सरायकेला थाना अंतर्गत झापड़ागुड़ा गांव में 21 वर्षीय विवाहिता नंदिनी महतो ने साड़ी के फंदे के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका का पति सुनील महतो कंपनी में काम करता है। सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात वह किसी शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नंदिनी महतो का कमरा नहीं खुलने पर उसकी सास ने जाकर दरवाजा खोला तो नंदनी को साड़ी के फंदे के सहारे झूलते हुए पाया। जिसके बाद घटना की सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने सरायकेला थाना में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने इस संबंध में बताया है कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की आत्महत्या या हत्या की सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा संभव हो पाएगा।

You missed