बहरागोड़ा: ठनका के चपेट मे बैल चरा रहे युवक किसान की मौत…
बहरागोड़ा (देवाषीश नायक) बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत फुलबाड़िया गांव निवासी मिथुन मुंडा (23) युवक का बैल चराते वक्त आसमानी ठनका गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को आए तूफान देखते हुए मृतक बैलों को अपने घर ले जाने के क्रम में आसमानी ठनका उसके ऊपर गिरने से वह घायल हो गया ।
Advertisements

Advertisements

स्थानीय लोगों ने उठाकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. । जहां मिथुन मुंडा को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. । वही पुलिस मौके में पहुंच कर अपने प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अंतपरीक्षण के लिए भेजा जाएगा.

