Advertisements
Spread the love

डीएलएसए द्वारा नशा मुक्ति को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा झालसा रांची के दिशा निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय तौसीफ मेराज़ के आदेशानुसार जमालपूर धीराजगंज के जुल्मटांड गम्हरिया में नशा मुक्ति के सम्बंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा एक अभिशाप है, ऐसे लोगों का समाज में, परिवार में कोई प्रतिष्ठा नही रह जाता है। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता अम्बिका चरण पानि ने बताया कि नशापान से व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान होता है। इसलिए हमें नशे से दुर करने के लिए लोगों को समझाना चाहिए और नशे के विरूद्ध आवाज उठाना चाहिए।

वक्ताओं में अधिवक्ता शेफाली मंडल, योगगुरु सह समाजसेवी दिग्विजय भारत भी शामिल रहे। जिन्होने बताया कि नशा एक सामाजिक समस्या है, जो दीमक की तरह समाज परिवार और देश को विनाश की ओर ले जाता है। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी राधेश्याम महतो, संजीव कुमार महतो एवं प्रियंका महतो ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?