
भू एवं राजस्व को लेकर विशेष लोक अदालत 29 को; पीडीजे ने अधिकारियों संग की बैठक . . .
सरायकेला : SANJAY

झालसा राँची के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 29 जून को भू एवं राजस्व के स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। स्पेशल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों के संग बैठक किये। उन्होंने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में विशेष रूप से भू एवं राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
सभी लोगों को स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का निष्पादन करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, गवर्नमेंट प्लीडर देबाशीष ज्योतिषी भी उपस्थित रहे। इस स्पेशल लोक अदालत के लिए LRDC सरायकेला और LRDC चांडिल को नोडल अफसर मनोनीत किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज़ ने बताया कि 29 जुन को इस स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जबकि 24 जून से 28 जून तक pre sitting चलेगा। अतः आम लोगों से अपील किये कि ज्यादा संख्या में अपने वादों का निष्पादन कराकर इस स्पेशल लोक अदालत से लाभ लें।

