Spread the love

डीएलएसए द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements
Advertisements

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन लोक अदालत हॉल में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज ने उपस्थित लोगों को बताया कि दुनिया भर के लोग बड़ी संख्या में किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं।

ऐसे में लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराने और उन्हें जागरूक करने के लिए यह तंबाकू विरोधी दिवस मनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नशा मुक्ति अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल चीफ LADC राधेश्याम साह ने कहा कि सेहत के लिए तंबाकू बहुत ही खतरनाक है। बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।JJB मेंबर महावीर ने कहा कि दुनिया भर में 31 मई को हर साल वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है।

बच्चों को ड्रग्स आदि से दूर रखने के लिए काफी सरकारी योजनाएं चलाए जा रहे हैं।उन्होंने बच्चे और बड़ों को तंबाकू से दूर रहने की गुजारिश किया।