Spread the love

भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने मोहन मांझी को उड़ीसा का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जताया हर्ष . . .

सरायकेला : SANJAY

भाजपा नेता सह नगर पंचायत सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मोहन मांझी का ओडिशा के नये मुख्यमंत्री हेतु नाम चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने श्री मांझी को ढेर सारी बधाईयां प्रेषित की हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारी भाजपा नीत सरकार ने मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगाकर आदिवासी समाज के सम्मान के कृतसंकल्प को दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 7 दशकों से अपेक्षित आदिवासी समाज को शिखर पर पहुंचाने का प्रयास अनुकरणीय है।

पिछले 7 दशकों से आदिवासी समाज हाशिए पर था। आदिवासियों के नाम पर केवल राजनीति की जाती थी। आज भी सीधे-साधे आदिवासियों को वरगलाया जाता है अपने पक्ष में मतदान करने हेतु लोकसभा चुनाव में भी ईंडी गठबंधन के नेताओं तरह तरह के हथकंडे अपनाए, झूठ सच की राजनीति की उनके द्वारा भोले भाले आदिवासियों के बीच भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म कर देने जैसी गलतफहमियां फैलाई गई।

देश में भाजपा द्वारा ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया। हमारी भाजपा द्वारा एक साधारण महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को राज्यपाल से राष्ट्रपति तक के पद पर सुशोभित किया। देश के विभिन्न राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़ अब उड़ीसा राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना हम सब के सामने है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान आदिवासी समाज काफी शिक्षित हो रहा है वह किसी के झांसे में आने वाला नहीं है। वर्तमान में काफी संख्या में आदिवासी समाज हमारी भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं।

Advertisements

You missed