Advertisements
Spread the love

कांग्रेसियों ने देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र और संविधान की हत्याएं की थी: गणेश महाली…

सरायकेला: संजय मिश्रा । संविधान और लोकतंत्र को खतरे में बताने वाले कांग्रेसियों को अपने इतिहास की ओर एक बार देखना चाहिए। कांग्रेसी सरकार में देश में लगे आपातकाल के दिन का याद दिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महली ने उक्त बातें कहीं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश के नेताओं को जबरन जेल में डाला जा रहा था। आपातकाल आज़ाद भारत के सबसे काले अध्याय था। देश में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक और संविधान की हत्याएं करने वाले लोग आज गला फड़फड़ कर बता रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरा में है बोलने से पहले अपने इतिहास की ओर झांक कर देख लो। इंडी गठबंधन दलों के लोगों को शर्म आनी चाहिए।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित