Spread the love

चांडिल प्रखंड मुख्यालय में विधायक सविता महतो ने किया सभी विभागों के अधीकारीयों संग समीक्षा बैठक…

बैठक में सुनी आम जनता का समस्या, किया समाधान…

चांडिल: कल्याण पात्रा
चांडिल प्रखंड सभागार में मंगलवार को विधायक सविता महतो की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों का बारी बारी से समीक्षा किया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर चल रहे सभी विकास योजनाओं का भी समीक्षा किया गया। बैठक में ग्रामीणों के समस्याओं को भी रखा गया व समाधान का निर्देश भी विधायक द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास ने किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं का जानकारी दिया। बैठक में प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, सीडीपीओ बिभा सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डा एच एस शेखर, वनपाल राधा रमन ठाकुर , प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी बिष्णु शरण महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सुदामा हेब्रम, राहुल वर्मा, महताब आलम, समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed