Spread the love

भाजपा जिला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की हुई बैठक…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा। सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो से भाजपा विधायक सह विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। संपन्न हुये बैठक में आगामी 7 अगस्त को ज़िला महिला मोर्चा के द्वारा ज़िला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। साथ ही आने वाले 23 अगस्त को राँची में युवा मोर्चा का विशाल प्रदर्शन होना है जिसमें पूरे प्रदेश से लाखों युवाओं का राँची में महाजुटान होगा, इस कार्यक्रम में सरायकेला और चाईबासा जिले से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए युवा मोर्चा के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड के हित में हेमंत सोरेन सरकार को आने वाले चुनाव में हमें उखाड़ फेंकना है।

Advertisements
Advertisements

संथाल में आदिवासियों को बल पूर्वक बांगलादेशी घुसपैठिए पलायन को मजबुर कर रहे है। बिरंची नारायण ने कहा कि अभी यहां मैंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बयान मीडिया पर देखा, उनका कहना है कि अगर घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठ रहा है तो सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए। लेकिन हेमंत सोरेन घुसपैठ का बेशर्मी से सिर्फ इनकार ही नहीं कर रहे है बल्कि घुसपैठियों का समर्थन तक कर रहे है। बैठक को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि सरकार की नाकामियों और ग़लत इरादों को हमें जनता को समझाना है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकाल ख़त्म होने को है तब मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना लाने का औचित्य मात्र चुनावी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक़्त भी खटाखट पैसे देने की बात भी इन्ही लोगों के द्वारा की गई थी, जो हवा-हवाई साबित हुई।

उदय सिंहदेव ने कहा कि अगले 2 महीने के अंदर प्रदेश में चुनाव होने हैं। एक महीने के अंदर आचार संहिता लागू हो जाएगा। अभी योजना की घोषणा ही हुई है, सरकार कब पैसे डालेगी किसी को नहीं पता? कांग्रेस हमेशा से ठीक चुनावों के पहले इस तरह का झूठ फैलाकर वोट बटोर लेती है, लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। उदय सिंहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा महतो समुदाय पर आपत्तिजनक बयान देना बताता है कि हेमंत सोरेन बौखला गये है। जनता इनके द्वारा की जा रही बदज़ुबानी का जवाब ज़रूर देगी।

बैठक में पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, मंगल सोय, अनंतराम टुडू, आदित्यपुर के पूर्व महापौर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व ऊप महापौर बॉबी सिंह, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष बिजय महतो, गणेश महाली, रमेश हँसदा, मनोज चौधरी, राकेश सिंह, कृष्णा प्रधान, अनुराग श्रीवास्तव, रश्मि साहू, संजय सरदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed