Advertisements
Spread the love

झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने सरायकेला शहरी क्षेत्र का किया दौरा, पुराने जमाने कार्यकर्ताओं के संग मिल की सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समर्थकों संग भाजपा में शामिल होने के पश्चात सरायकेला विधानसभा में आये खालीपन को लेकर झामुमो अब डैमेज कंट्रोल में जुट गया है. कभी चंपाई सोरेन के राजनिति शिष्य रहे कृष्णा बास्के अब सरायकेला विधानसभा में झामुमो कार्यकर्त्ताओं को एक जुट करने में जुट गये हैं. कयास लगाया जा रहा है कि कृष्णा बास्के को झामुमो आलाकमान सरायकेला विधानसभा से चुनावी समर में उतार सकती है. इसे लेकर झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने मंगलवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए पुराने झामुमो कार्यकर्त्ताओं के संग मिल कर सांगठनिक मजबुती करने को लेकर चर्चा किया।

Advertisements

और आगामी विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा से एक बार फिर झामुमो का परचम लहराने पर चर्चा किया. बैठक में झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि झामुमो कार्यकर्त्ता एक जुट हो जाएं और पुर्व की भांति जूनुन के साथ फिर से जीत का परचम लहराएं। बैठक के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए श्री बास्के ने कहा कि वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के पश्चात फिर से संगठन को मजबुत करते हुए पुराने कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करना है साथ ही युवा कार्यकर्त्ताओं को जोड़ना है ताकि सरायकेला विस में फिर से झामुमो का परचम लहराया जा सके.

बास्के ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन के निर्देश पर विस का लगातार दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरायकेला में कार्यकर्त्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी पांच सितंबर को सरायकेला में आयोजित विस स्तरिय बैठक को सफल बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में आगामी विस चुनाव को लेकर रणनिति बनायी जाएगी। साथ ही पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय लेगी वह सर्वमान्य होगा. मौके पर पांड्रा पंचायत के पुर्व मुखिया वीरेंद्र केराई, पठानमारा पंचायत के पुर्व मुखिया संजय होनहागा, सपन कामिला, झामुमो केंद्रिय सदस्य रामदास टुडु, गोरका हांसदा के अलावे काफी संख्या में झामुमो कार्यकत्ता उपस्थित रहे.

पार्टी से टिकट मिला तो अवश्य चुनाव लडुंगा: बास्के।
झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में पहले संगठन को नये सिरे से मजबुत करने का काम किया जा रहा है. प्रदेश में विस चुनाव होना है, अगर पार्टी आलाकमान टिकट देती है तो चुनाव जरूर लड़ेंगे.

भाजपा कार्यकर्त्ता के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचे कृष्णा:-
सरायकेला शहरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता शंभु आचार्य के पिता दिलिप शंकर आचार्य के निधन पर झामुमो नेता कृष्णा बास्के उनके घर पहुंचे और शोक संत्पत परिवार से मिल कर शोक प्रकट किया. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना किया. शंभु आचार्य पुर्व में झामुमो के नगर अध्यक्ष भी रहे हैं.