Advertisements
Spread the love

डीएसए के तत्वावधान आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बुरुडीह फुटबॉल क्लब…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग के पहले नॉक आउट क्वार्टर फाइनल मैच में बुरूडीह फुटबॉल क्लब ने देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले गए उक्त पहले क्वार्टर फाइनल मैच के पहले हाफ के 20वें मिनट में राजू बानरा ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

Advertisements

जबकि 35वें मिनट में विशाल बानरा ने दूसरा गोल दागा। चक्रधरपुर की ओर से दूसरे हाफ में अमन बोदरा ने गोलकर जीत की बढ़त को कम की। नॉकआउट सुपर लीग प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कल यानी बुधवार को 3 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में अर्जुन एकेडमी खरसावां का मुकाबला मानभूम फुटबॉल क्लब कुकडू से होगा। इस मैच में रेफरी की भूमिका संतोष महतो, एन के सिंहदेव, दशरथ और सुखदेव ने निभाई।

You missed