Advertisements
Spread the love

झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन; कोल्हान की विधायक, सांसद और मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; लगाई हुंकार…..

कोल्हान में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता,कोल्हान की विधायक, सांसद और मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; लगाई हुंकार…

सरायकेला – संजय मिश्रा  : जिस बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात भाजपा कर रही है पहले वे अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ाए। उन्हीं की सीमा को पार कर बांग्लादेशी घुसपैठिएं झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं। झारखंड की सीमा तो बांग्लादेश से सटती भी नहीं हैं। भाजपा घुसपैठियों के मुद्दे को चुनावी स्टंट बनाकर झारखंड में फिर से सत्ता में आना चाहती है, लेकिन इस बार झारखंड में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा। उक्त बातें मंत्री दीपक बिरुवा ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरायकेला टाउन हाल में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में झारखंड को चार मुख्यमंत्री दिए। लेकिन विकास का काम एक मुख्यमंत्री भी नहीं कर पाए। चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी में विराजमान तो हुए लेकिन उनके शासन काल में भी राज्य का विकास नहीं हो पाया। ऐसे में अब भाजपा असम के मुख्यमंत्री को झारखंड में लाकर पता नहीं क्या इतिहास रचने वाली है? जो अपने राज्य में आदिवासियों का भला नहीं कर पाए, वह झारखंड में रहने वाले आदिवासियों का क्या भला करेंगे।

मंत्री रामदास सोरेन ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड का विकास नहीं विनाश हुआ है। भाजपा ने झारखंड की खनिज संपदा ही नहीं यहां की संस्कृति को लूटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को असम में आज तक आदिवासी का दर्जा नहीं मिला है। उन्हें ट्री ट्राइप कहा जाता है। लेकिन असम के मुख्यमंत्री झारखंड में आकर आदिवासियों की हित की बात करते हैं। अगर झारखंड की जनता नहीं जागी तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड के आदिवासियों को वनवासी का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को देश का पहला राज्य बना दिया है जहां 21 वर्ष से जब तक जीवित है तब तक महिलाओं को पेशन मिलेगा।

सांसद जोबा मांझी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी सभी को है। लेकिन हिम्मत नहीं हारना है। संगठन को इतना मजबूत करना है कि विपक्षी को इसका जवाब खुद ब खुद मिल जाए। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय दिया है, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी एकजुटता का परिचय देना है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। बूथ मजबूत होगा तो फिर से सरायकेला विधानसभा में झामुमो का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता।

कार्यक्रम को विधायक समीर महंती, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिन्दी, विधायक निरल पूर्ति सहित मोहन कर्मकार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

—–
सौ से ज्यादा लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता:-
कार्यक्रम के दौरान सौ से ज्यादा लोगों ने झामुमो की सदस्यता मंच में आकर ली। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम सहित अन्य शामिल रहे। मंच पर मौजूद मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य मंत्री व विधायकों ने अपने हाथों झामुमो का पट्टा पहनाकर उन्हें झामुमो में शामिल किया। स्वागत भाषण झामुमो जिलाध्यक्ष डा. शुभेन्द्रु महतो ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को फिर एक बार कमर कस लेने के लिए प्रेरित किया और एक बार फिर से झामुमो की ताकत विपक्षियों को दिखा देने की बात कही।

हजारों की संख्या में पूरे सरायकेला विधानसभा से पहुंचे थे कार्यकर्ता:-
सरायकेला टाउन हाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। टाउन हाल में पांव रखने की जगह नहीं थी। टाउन हाल के बाहर भी झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ जमी हुई थी। लोग खड़े होकर नेताओं को सुन रहे थे। पूरे कोल्हान प्रमंडल से मंत्री व विधायक इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम को दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच नेताओं ने खूब जोश भरा। इससे पूर्व जिला कमेटी की ओर से पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर कर मंत्री, विधायकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुधीर महतो, विजय महतो, वासुदेव महतो, समीर महतो सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…