Spread the love

राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 9 स्वर्ण सहित कुल 18 पदक…

सरायकेला : संजय मिश्रा । आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में जिले का प्रदर्शन अब तक का उम्दा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि जिला कई खेलों में भाग ले रहा है। जिसमें चार एवं 5 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीरंदाजी सहित योगासन प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में मामनी महतो एवं अंडर 14 बालक वर्ग में प्रवीण कुमार महतो ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रकार अंडर 14 बालिका वर्ग के 62 किग्रा भार वर्ग में काजल कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। और राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा किए गए उम्दा प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य तथा शारीरिक शिक्षक सभी जिला ओलंपिक संघ की ओर से बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि जिला ओलंपिक संघ जिला शिक्षा विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खिलाड़ियों को तरसते का काम करेगा। और खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य निर्माण कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisements

You missed