Advertisements
Spread the love

राँची में धूम धाम से मना सरहुल मिलन समारोह

Advertisements

राँची ।  आदिवासी मूलवासी मंच के तत्वाधान में रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान  में सांकृतिक आधुनिक गीतों के साथ कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। जिसमें आधुनिक गीतकार पवन राजा, पूनम ख़लखो नितेश कच्छप मनोज शहरी ने अपने गीतों से समा बांधा।  मुख्य अतिथि  रांची एसडीओ उत्कस कुमार उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में  नायक युवा कल्याण समिती के  अध्यक्ष संदीप टाईगर व मुकेश नायक मौजूद रहें ।  संदीप टाईगर ने  कहा कि सरहुल मिलन समारोह करने का का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों वा मूलवासीयो का संस्कृति को आगे बढ़ाना और आपसी भाई चारा को मजबूत करना है।  मुकेश नायक ने कहा कि आदिवासी प्रकृति से कभी दूर नही रह सकता है आदिवासी मूलवासी का शुरू से ही सांस्कृतिक लगाव रहा है  ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो उपाध्यक्ष अमित मुंडा अजीत लकड़ा, मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, सचिव अंजू तिर्की, नेहा हेमरोम, राधा हेमरोम, संगठन सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा, सह कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, सुरेश मिर्धा,मीडिया प्रभारी डब्लू मुंडा महासचिव विकी करमाली व अन्य लोगों का अहम योगदान रहा ।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर