Spread the love

चाकुलिया में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को दी गई सलामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को सलामी दी गई. साथ ही विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Advertisements
Advertisements

इस दौरान विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार मोहंती ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के प्रशासक मोटराय बानरा, वन विभाग कार्यालय में वनरक्षी कृष्ण कुमार टुडू, थाना परिसर में एसआई अजीत कुमार, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू अन्य संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई.

You missed